Reality Of Sports: ISL-6 : नीशू कुमार के गोल से बेंगलुरू ने हैदराबाद को 1-0 दी मात, दूसरे स्थान पर किया कब्जा

Thursday, 30 January 2020

ISL-6 : नीशू कुमार के गोल से बेंगलुरू ने हैदराबाद को 1-0 दी मात, दूसरे स्थान पर किया कब्जा

बेंगलुरू| नीशू कुमार द्वारा पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने गुरुवार को श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए अपने 15वें दौर के मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस सीजन की अपनी आठवीं जीत से हासिल तीन अंकों के साथ बेंगलुरू के कुल 28 अंक हो गए हैं और वह एटीके एफसी (27) से आगे निकलते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एफसी गोवा (30) पहले स्थान पर है। हैदराबाद एफसी 15 मैचों से छह अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। हैदराबाद एफसी की यह इस सीजन की 11वीं हार है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2GGjCVQ

No comments:

Post a Comment

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Prithvi Shaw: IPL 2026 में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। शॉ अब इस सीजन वापसी ...