Reality Of Sports: धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए मनीष पांडे ने ठोका मैच फिनिशिर का दावा, ये रिकॉर्ड देते हैं गवाही

Friday, 31 January 2020

धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए मनीष पांडे ने ठोका मैच फिनिशिर का दावा, ये रिकॉर्ड देते हैं गवाही

भारत ने मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की बदौलत हेमिल्टन में खेले गए T20I मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को रोमांचक सुपर ओवर के जरिए मात दी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की ये लगातार चौथी हार है। इस मैच में भारत के लिए मनीष पांडे ने नंबर 6 पर खेलते हुए 36 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। पिछले 6 T20I मैचों की बात करें तो मनीष पांडे सभी में नाबाद लौटे हैं। पांडे ने पिछले 6 T20 इंटरनेशनल मैचों में  50*, 14*, 14*, 31*, 22*, 2* की पारियां खेली हैं। कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मनीष पांडे ने 3 अगस्त 2019 से भारत के लिए 9 T20I मैच खेले हैं जिसमें वह 6 बार नाबाद लौटे हैं। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/3b0nUFl

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...