सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा)। पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल रिटायरमेंट वापस लेने वाले वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम में शामिल किया गया है। दो बार के आईसीसी विश्व टी 20 विजेता ब्रावो 3 साल से ज्यादा समय के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। ब्रावो ने आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2016 में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2FKvwNQ
No comments:
Post a Comment