भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को बहुत बड़ी राहत मिली है। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति ने दोनों खिलाड़ियों पर लगे सस्पेंशन को खत्म कर दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने कॉफी विद करण शो में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद काफी विवाद हो गया था और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा दोनों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब प्रशासकों की समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए दोनों के सस्पेंशन को खत्म कर दिया है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2CLgvcy
No comments:
Post a Comment