वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान स्टेफनी टेलर टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगी। उनके स्थान पर पूर्व कप्तान मेरिसा अगुयुइएरा टीम की कप्तानी करेंगी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया। वो इसके बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगी। मेरिसा इससे पहले भी छह साल तक टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने 74 वनडे और 70 टी-20 मैच खेले हैं। सितंबर-2015 में टेलर ने उनका स्थान लिया था।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RNWxZ6
No comments:
Post a Comment