केपटाउन: सलामी बल्लेबाज फखर जमां के जीवनदान मिलने के बाद खेली गयी 70 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान पांचवें और आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को आठ विकेट पर 240 रन ही बना पाया। जब फखर जमां क्रीज पर थे तब लग रहा था कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेगा। वह आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे और तब टीम का स्कोर 25 ओवर में 128 रन था। लेकिन उनके आउट होने के बाद रन गति धीमी पड़ गयी और अगले 15 ओवरों में केवल 49 रन बने। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2MG4qKu
No comments:
Post a Comment