Reality Of Sports: पीसीबी ने सरफराज अहमद के बयान पर जताया खेद, कहा- नहीं करते ऐसे बयान का समर्थन

Thursday, 24 January 2019

पीसीबी ने सरफराज अहमद के बयान पर जताया खेद, कहा- नहीं करते ऐसे बयान का समर्थन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान सरफराज अहमद के दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिल फेलुकवायो पर की गई रंगभेदी टिप्पणी पर खेद जताया। सरफराज ने दक्षिण अफ्रीका के साथ डरबन में खेले गए दूसरे वनडे में फेलुकवायो पर रंगभेदी टिप्पणी की थी जिसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई। पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, "पीसीबी, कप्तान सरफराज अहमद द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में की गई रंगभेदी टिप्पणी पर खेद जाहिर करता है। पीसीबी इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करता जिसे किसी की भावनाएं आहत हों और इस तरह की रंगभेदी टिप्पणी के संबंध में जीरो टोलरेंस नीति को अपनाता है।"

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RPvmgN

No comments:

Post a Comment

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ...