Reality Of Sports: आईएसएल-5: घर में दिल्ली की पहली जीत, केरल को 2-0 से हराया

Thursday, 31 January 2019

आईएसएल-5: घर में दिल्ली की पहली जीत, केरल को 2-0 से हराया

नई दिल्ली: दिल्ली डायनामोज का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में घर में पहली जीत का इंतजार लगभग चार महीने के बाद खत्म हुआ। दिल्ली की टीम ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए विजयी गोल पहले हाफ में गियानी जुईवेर्लून ने किया। 13 मैचों में दिल्ली की यह दूसरी जीत है जबकि केरल की टीम की 14 मैचों में यह छठी हार है। दोनों टीमें पांचवें सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अब इनका लक्ष्य इस सीजन से सम्मानजनक विदाई है। वैसे इस जीत ने दिल्ली को 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है। केरल एक स्थान नीचे फिसल गया है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2MPKKUF

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान डाल रहा आईपीएल में अड़ंगा, क्या फाइनल से पहले चले जाएंगे ये खिलाड़ी

पाकिस्तान ने एक बार फिर से गलत हरकत की है, जिसके लिए वो जाना और पहचाना जाता है। अब उसकी कोशिश आईपीएल में अड़ंगा डालने की है। ...