
मुंबई। मुंबई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने पहले मैच में मंगलवार को यहां के ‘मुंबई फुटबाल एरेना’ में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी। मुंबई सिटी के खेल में पुर्तगाल का प्रभाव है। कोच जोर्ज कोस्टा पुर्तगाल के हैं और उनकी टीम में भी अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पुर्तगाल में फुटबाल खेल चुके हैं। राफेल बास्टोस, आर्नल्ड इसोको, माउडोउ साउगोउ और पाउल माचाडो या तो कोस्टा के मार्गदर्शन में खेले हैं या पुर्तगाल के क्लबों में इन सभी ने समय बिताया है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NWUDDq
No comments:
Post a Comment