Reality Of Sports: पांचवें वनडे में आएगी बल्लेबाजों की आंधी, लग सकता है रनों का अंबार

Tuesday, 30 October 2018

पांचवें वनडे में आएगी बल्लेबाजों की आंधी, लग सकता है रनों का अंबार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है और टीम का इरादा आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने का होगा। भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है और अब तिरुवनंतपुरम से जो खबर निकलकर सामने आ रही है उससे टीम इंडिया के बल्लेबाज खुश हो सकते हैं। दरअसल, तिरुवनंतपुरम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है और ये भी कहा जा रहा है कि इस पिच पर 300 से ज्यादा का स्कोर बनना लगभग तय है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Q6lfPB

No comments:

Post a Comment

लखनऊ में कुलदीप यादव-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन, क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हाल ही में वंशिका के साथ मसूरी में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी के बाद लखनऊ में रिसेप्शन का आयोज...