श्रीलंका के स्टार गेंदबाज रंगना हेराथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के वेटेरन स्पिनर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले गॉल टेस्ट में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 6 नवंबर से गॉल में टेस्ट मैच खेला जाना है और इसी टेस्ट के बाद रंगना क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। रंगना ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। रंगना बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज माने जाते रहे हैं लेकिन मुथैया मुरलीधरन के कारण उन्हें ज्यादातर टीम से बाहर ही रहना पड़ा।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Pj7ZKs
No comments:
Post a Comment