स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए सेमीफाइनल में अलेजांद्रो एनरिक तोबियेर को हराकर विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बजरंग ने 65 किलो वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है और अब वो इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड सिर्फ दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने ही जीता है जिन्होंने 2010 में मॉस्को में 66 किलो वर्ग में ये कमाल किया था। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2EzpFgn
No comments:
Post a Comment