Reality Of Sports: हॉकी बिहार के मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए

Monday, 1 October 2018

हॉकी बिहार के मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली: हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया है। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया। मुश्ताक अहमद इससे पहले एचआई में महासचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वह एक अक्टूबर से ही राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू और कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xZjUlM

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...