कोलकाता| केरला ब्लास्टर्स ने रविवार को विवेकानंद युवा भारती क्रिडांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए अपने 12वें दौर के मुकाबले में मेजबान और दो बार के चैम्पियन एटीके को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। इस सीजन में ब्लास्टर्स की एटीके पर यह दूसरी जीत है। मैच का एकमात्र गोल ब्लास्टर्स के हारीचरण नारजारे ने 70वें मिनट में किया। दोनों टीमों का यह 12वां मैच था। दो बार की चैम्पियन एटीके के पास टॉप पर पहुंचने का मौका था लेकिन वह उसे भुना नहीं पाई और छह जीत, तीन ड्रॉ और तीन हार के साथ कुल 21 अंक लेकर तालिका में अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है वहीं ब्लास्टर्स तीन जीत, पांच ड्रॉ और चार हार से 14 अंक लेकर छठे स्थान पर आ गई है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/381KE5C
No comments:
Post a Comment