भुवनेश्वर| एरिडेन संताना और सिस्को हर्नाडेज की जुगलबंदी के दम पर मेजबान ओडिशा एफसी शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पहली बार टॉप-4 में प्रवेश पाने में सफल रहा है। ओडिशा के लिए संताना ने 48वें और हर्नाडेज ने 74वें मिनट में गोल किए। ओडिशा की घर में यह लगातार तीसरी और अब तक की कुल पांचवीं जीत है। टीम अब 18 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मुम्बई की यह लगातार दूसरी हार है और टीम अब 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2tMpwRX
No comments:
Post a Comment