भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला इंदौर के हौलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मुकाबले के रद्द होने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह का मैदान पर वापसी करने का इंतजार और बढ़ गया। बता दें, श्रीलंका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं उप कप्तान रोहित शर्मा की गौर मौजूदगी में कप्तान कोहली के पास टी20 इंटरनेशनल में उनसे आगे निकलने का बेहतरीन मौका है। अभी ये दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बराबरी पर है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/37NCXQt
No comments:
Post a Comment