मुंबई। भारत को मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में निजी प्रतिद्वंद्विताएं भी देखने को मिलेगी जिसमें रोहित शर्मा बनाम डेविड वार्नर तथा विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ की जंग रोमांचक होगी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TfDgzn
No comments:
Post a Comment