Reality Of Sports: रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: प्रधान के 'छक्के' की बदौलत ओडिशा ने मेजबान हरियाणा को 90 रन पर किया ढेर

Saturday, 11 January 2020

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: प्रधान के 'छक्के' की बदौलत ओडिशा ने मेजबान हरियाणा को 90 रन पर किया ढेर

रोहतक| तेज गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान के बेहतरीन छह विकेटों के दम पर ओडिशा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 के एलीट ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान हरियाणा को मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया। ओडिशा ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 51 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। टीम के बिप्लव सामंत्रे 97 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 और सुजीत लेंका 68 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2R4TwR0

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...