सिडनी| ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 रेसर लुइस हेमिल्टन ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 500,000 डालर देने का वादा किया है। छह बार के विश्व विजेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हेमिल्टन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे यह बात सुनकर काफी दुख हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया में आग के कारण 100 करोड़ जानवरों की जान चली गई है। किसी भी तरह से उनकी गलती नहीं थी। मेरा जानवरों से प्यार किसी से छुपा नहीं है और मैं इस समय दुख प्रकट करने के सिवाए कुछ नहीं कर सकता।"from India TV: sports Feed https://ift.tt/2tabvNQ
No comments:
Post a Comment