Reality Of Sports: ISL-6: गोलकीपर सुब्रत पॉल के दम पर जमशेदपुर ने बेंगलुरू को जीत का खाता खोलने से रोका

Sunday, 3 November 2019

ISL-6: गोलकीपर सुब्रत पॉल के दम पर जमशेदपुर ने बेंगलुरू को जीत का खाता खोलने से रोका

जमेशदपुर| जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने शनिवार को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मौजूदा विजेता बेंगलुरू एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पहली जीत से महरूम रखा। अपने घर जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में जमशेदुपर ने बेहतरीन अटैक वाली बेंगलुरू के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। वहीं बेंगलुरू ने भी मेजबान टीम को जीत की हैट्रिक नहीं लगाने दी, लेकिन इस मैच से मिले एक अंक के दम पर जमशेदपुर ने पहले स्थान से एटीके को हटा उस पर अपना कब्जा कर लिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इसका फायदा बेंगलुरू को भी मिला जो नौवें से सातवें नंबर पर आ गई है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2qmsY3O

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, 5 लाख की आबादी वाले केप वर्डे ने स्पेन को रोका, उरुग्वे-बेल्जियम भी नहीं जीत सके

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 5वें दिन कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले। वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने शानदार डिफेंस के दम प...