Reality Of Sports: बर्न्स और रूट के शतक से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की वापसी

Saturday, 30 November 2019

बर्न्स और रूट के शतक से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की वापसी

हैमिल्टन।  कप्तान जो रूट और रोरी बर्न्स के शतकों से इंग्लैंड ने वापसी की लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंतिम क्षणों में दो विकेट चटकाकर अपना पलड़ा भारी रखा। रूट ने फार्म में वापसी की और वह 114 रन बनाकर खेल रहे हैं। बर्न्स ने क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का फायदा उठाते हुए 101 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी भी की। बारिश के कारण दिन का खेल जब 16 ओवर पहले समाप्त घोषित किया गया तब इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 269 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ओली पोप चार रन बनाकर कप्तान का साथ निभा रहे हैं।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2r0LeAF

No comments:

Post a Comment

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Prithvi Shaw: IPL 2026 में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। शॉ अब इस सीजन वापसी ...