Reality Of Sports: सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे भारत के श्रीकांत, प्रणीत और प्रणय

Wednesday, 27 November 2019

सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे भारत के श्रीकांत, प्रणीत और प्रणय

लखनऊ। भारत के चोटी के शटलर किदाम्बी श्रीकांत, बी साई प्रणीत और एच एस प्रणय ने बुधवार को यहां सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने रूस के व्लादीमीर मलकोव को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला हमवतन पारुपल्ली कश्यप से होगा। श्रीकांत ने 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-11 से जीत दर्ज की जबकि कश्यप को फ्रांसीसी लुकास कूर्वी के खिलाफ वाकओवर मिला। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QT0JoS

No comments:

Post a Comment

IPL 2026: चोट ने किया कई फ्रेंचाइजी का खेल खराब, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले देख लें सभी टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड

IPL 2026 Updated Squad: IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले यहां सभी 10 टीमों के अपडेटेड ...