Reality Of Sports: जीत के बाद विराट कोहली ने बांधे मोदम्मद शमी की तारीफों के पुल

Wednesday, 23 January 2019

जीत के बाद विराट कोहली ने बांधे मोदम्मद शमी की तारीफों के पुल

कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि चोटों से जूझने वाला ये गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है। शमी को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया जिससे वो 100 वनडे विकेट झटकने वाला सबसे तेज भारतीय बन गए। हालांकि ऐसा भी दौर रहा जिसमें वो पिछले साल ‘यो-यो’ टेस्ट में फेल हो गए थे। और कुछ निजी मुद्दों में फंसे थे। लेकिन शमी ने इन सब को पीछे छोड़ते हुए अपने 56वें मैच में 100 विकेट झटके। बुधवार को उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो के विकेट चटकाए।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2UdyrE2

No comments:

Post a Comment

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे में उनके संन्या...