वर्ल्ड नंबर-30 फ्रांस के पुरुष खिलाड़ी लुकास पाउइले ने अपने से ज्यादा रैंक वाले कनाडा के मिलोस राओनिक को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस का ये खिलाड़ी पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। पाउइले ने वर्ल्ड नंबर-16 राओनिक को चार सेटों तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 7-6(7-4), 6-3, 6-7(2-6), 6-4 से मात दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DtT1Kw
No comments:
Post a Comment