नई दिल्ली। भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू खुद पर लगे अस्थायी निलंबन के हटने से खुश हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि डोपिंग आरोपों से लड़ते हुए वह इतनी निराश हो गयी थीं कि उन्होंने खेल को छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदकधारी को अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने राहत देते हुए 2017 में हुए परीक्षण में उन पर पिछले साल लगा अस्थायी निलंबन वापस ले लिया। हालांकि अभी इस मामले पर अंतिम फैसला विश्व संस्था के सुनवाई पैनल द्वारा लिया जायेगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FRSwMe
No comments:
Post a Comment