न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के हीरो रहे मोहम्मद शमी ने सबसे तेज 100 विकेट लेने के रिकॉर्ड को बेटी को डेडीकेट किया है। भारत ने बुधवार को मेक्लीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को बेहद आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की इस जीत के हीरो चाइनामैन कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी रहे। जीत के बाद मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा- "एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में अच्छे और बुरे समय में आप सभी का सपोर्ट, शुभकामनाएं, प्रार्थना और विश्वास के लिए धन्यवाद। मैं अपनी यह उपलब्धि मेरी परी बेटी को समर्पित करता हूं।" बता दें कि शमी की तीन साल की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2sEYatb
No comments:
Post a Comment