मेड्रिड: रिकॉर्ड सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं। इस रैंकिंग में हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। जोकोविक से ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करने वाले स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2G2aVpH
No comments:
Post a Comment