Reality Of Sports: डब्ल्यूटीए रैंकिंग: नाओमी ओसाका वर्ल्ड-1 बनने वाली पहली एशियाई

Monday, 28 January 2019

डब्ल्यूटीए रैंकिंग: नाओमी ओसाका वर्ल्ड-1 बनने वाली पहली एशियाई

जेनेवा, स्विट्जरलैंड: हाल ही में चेक गणराज्य की पेट्रो क्वितोवा को मात देकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी बन गई हैं। ओसाका ने शनिवार को फाइनल में क्वितोवा को मात देकर अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले चीन की ली ना एशियाई खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली खिलाड़ी थीं। वह वर्ल्ड नंबर-2 तक पहुंची थीं। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FUUMCZ

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...