पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने हैरतअंगेज कैच पकड़कर हर किसी को हैरान कर दिया। विलियमसन ने पाकिस्तान के विस्फोटक ओपनर फखर जमान को आउट करने के लिए बेहद शानदार कैच लपका। उनके कैच की खास बात ये रही कि अगर उनकी जगह किसी और खिलाड़ी ने इस तरह का कैच लपका होता तो वो निश्चित रूप से जमकर जश्न मनाता। लेकिन विलियमसन ने कैच लेने के बाद ऐसी प्रतिक्रिया दी मानो कुछ हुआ ही नहीं। आइए आपको बताते हैं कि केन विलियमसन ने कैसे पकड़ा अद्भुत कैच।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2P94xCM
No comments:
Post a Comment