Reality Of Sports: प्रैक्टिस मैच में ही भारत की हालत हुई खराब, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बल्लेबाजों ने जमकर धोया

Friday, 30 November 2018

प्रैक्टिस मैच में ही भारत की हालत हुई खराब, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बल्लेबाजों ने जमकर धोया

हैरी निएल्सन (नाबाद 56) और एरॉन हार्डी (नाबाद 69) की शतकीय साझेदारी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए हैरी और हार्डी नाबाद हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 122 रन जोड़ लिए हैं। भारतीय टीम का पारी 358 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने दूसरे दिन गुरुवार को स्टम्प्स तक कोई विकेट गंवाए बिना 24 रन बनाए थे। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट (74) ने मैक्स ब्रायंट (62) के साथ 114 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2FMYCio

No comments:

Post a Comment

116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इ...