Reality Of Sports: विराट कोहली की इस बात से खुश हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, की जमकर तारीफ

Friday, 30 November 2018

विराट कोहली की इस बात से खुश हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, की जमकर तारीफ

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गावर को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट का समर्थन करने से खेल के इस प्रारूप का भविष्य अच्छा है। टी20 क्रिकेट शुरू होने के बाद टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता घटी है जिसमें चकाचौध भरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी लीग से क्रिकेट में खिलाड़ियों की अच्छी कमाई हो रही है।   टी20 क्रिकेट के आयोजन के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहता है तो वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर दूसरे देशों में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में दर्शकों की कमी रहती है। टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के मौजूदा नंबर एक बल्लेबाज कोहली ने अक्सर टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपना लगाव को जाहिर किया है। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2AFsjfl

No comments:

Post a Comment

मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार लॉन्ग जम्पर एथलीट मुरली श्रीशंकर का कमाल एकबार फिर से देखने को मिला जिसमें वह CWG के इतिहास में ...