भारतीय टीम लंबे समय से नंबर-4 की परेशानी से जूझ रहा है। इस दौरान टीम इंडिया ने युवराज सिंह, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक समेत कई बल्लेबाजों को मौका दिया लेकिन कोई भी खिलाड़ी इस स्थान पर अपनी छाप नहीं छोड़ सका। जिसके कारण भारतीय टीम को खासा परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन अब अंबाती रायडू के रूप में भारतीय टीम को इस स्थान के लिए विश्वसनीय बल्लेबाज मिल गया है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का भी यही मानना है कि अंबाती रायडू टीम इंडिया के लिए चौथे स्थान पर बिलकुल सही हैं।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2P905UA
No comments:
Post a Comment