भारतीय टीम को साल के आखिर में ऑ्सट्रेलिया के दौरे पर जाना है। टीम इंडिया का ये इस साल का तीसरा और आखिरी विदेशी दौरा होगा। इससे पहले भारत ने इस साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी माना कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं। पूर्व कप्तान ने हालांकि माना कि इसके लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2AJwZ56
No comments:
Post a Comment