ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की और कंगारुओं को महज 152 रनों पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 38.1 ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन 9वें नंबर के बल्लेबाज नाथन कूल्टर नाइल (34) ने बनाए। इसके अलावा ऐलेक्स कैरे ने (33) रनों की पारी खेली।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SKl2Dd
No comments:
Post a Comment