नई दिल्ली: देहरादून में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में गुरुवार को उत्तराखंड की क्रिकेट टीम ने बिहार की टीम को पहली पारी में केवल 60 रनों पर ही समेट दिया। पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम केवल 22.1 ओवर ही खेल पाई। मेजबान टीम की ओर से दीपक धपोला ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 65 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करण कौशल ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QbDKCf
No comments:
Post a Comment