भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम में कम से कम दो बदलाव होने तय हैं। दरअसल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया किसी भी हालत में ये मैच जीतने उतरेगी। भारत ने जहां पहला मैच 8 विकेट से जीता था तो वहीं दूसरा वनडे टाई रहा था। बिना किसी सीनियर और बड़े खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में भारत की नाक में दम करके रख दिया। भुवनेश्वर और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत ने दोनों मैचों में वेस्टइंडीज की टीम को 320 से ज्यादा रन बनाने का मौका दिया। हालांकि अब भारत ने अपने दोनों धाकड़ गेंदबाजों को वापस बुला लिया है। अब दोनों की वापसी से पावरप्ले और डेथ ओवरों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर जसप्रीत बुमराह और भुवी का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय है। इसका मतलब है कि उमेश यादव और रविंद्र जडेजा को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं भुवी, बुमराह के अलावा खलील अहमद को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2z4nCLA
No comments:
Post a Comment