भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के टाई होने के बाद खासा निराश नजर आ रही है और कोई भी अब तक इस टाई को पचा नहीं पा रहा है। दूसरे मैच में गजब की गेंदबाजी करने वाले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मैच के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि ओस के कारण गेंदबाजी करने में खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुलदीप ने इशारों-इशारों में ओस को टाई का जिम्मेदार ठहराया है। कुलदीप ने अपने बयान में कहा, 'ओस में गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल था। आउटफील्ड बहुत तेज थी और बार-बार गीली हो रही थी।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RgrVef
No comments:
Post a Comment