मुंबई: भारत सोमवार को चौथे वनडे मैच में मजबूत प्रदर्शन कर रही वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगा तो उसकी नजरें अपनी प्लेइंग इलेवन में ‘परफेक्ट’संतुलन बनाने पर टिकी होंगी। भारतीय टीम शनिवार को पुणे में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा दौरे पर यह उसकी पहली हार है। सीरीज अब भी 1-1 से बराबर चल रही है जबकि दो मैच खेले जाने बाकी हैं। विराट कोहली की टीम को अगर सीरीज में अजेय बढ़त बनानी है तो क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में कल का मैच हर हाल में जीतना होगा। वेस्टइंडीज की टीम को पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए जो टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन के बाद वापसी करने में सफल रही और मेजबान टीम को वनडे फॉर्मेट में कड़ी टक्कर दे रही है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Ax3K5A
No comments:
Post a Comment