मौजूदा विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विजेता टीम जापान को 3-2 से हराकर हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल में जगह बनाई। अपने खिताब को बचाए रखने के लिए उसे फाइनल में अपने पुराने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का मुकाबला करना होगा। पाकिस्तान ने शनिवार देर रात खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल मैच में मलेशिया को शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने दो-दो बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है। 2016 में इस टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताब हासिल किया था। इससे पहले भारतीय टीम 2011 में भी फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ चुका है। इसमें भी भारतीय टीम ने बाजी मारी थी। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2AvIJrU
No comments:
Post a Comment