पेरिस। ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जु यिंग के हाथों एक और हार के साथ ही समाप्त हो गया। साइना ने पहले गेम में अच्छा खेल दिखाया लेकिन इसके बाद वह चीनी ताइपै की खिलाड़ी के सामने नहीं टिक पायी और 20-22, 11-21 से हार गयी। यह साइना की ताइ जु के हाथों लगातार 12वीं हार है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SkfXBo
No comments:
Post a Comment