भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाने के बाद हर कोई विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली ने 140 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इंडिया टीवी से खास बातचीत में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उन्हें इस जेनरेशन का सबसे बड़ा बल्लेबाज बताया। गांगुली ने कहा, 'विराट कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। कोहली किसी से भी कम नहीं हैं। कोहली के पास अभी भी 4-5 साल हैं और इसी तरह खेलते रहे तो कुछ भी हो सकता है। भारत को हर जेनरेशन में गजब के क्रिकेटर मिलते रहे हैं। पहले सुनील गावस्कर आए, फिर सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली। कोहली बेहद अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2S8J6iV
No comments:
Post a Comment