एम एस धोनी के लिए आईपीएल का 11वां सीजन बेहतरीन रहा था। भारतीय टीम के स्टायलिश खिलाड़ी धोनी ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 16 मैचों में 455 रन ठोक डाले थे। लग रहा था कि धोनी ने जिस फॉर्म को आईपीएल में दिखाया है उसी को अब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जैसे ही धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, वैसे ही उनके बल्ले को जंग लग गई। इंग्लैंड दौरे पर धोनी ने (37), (42) रनों की पारी खेली। हालांकि ये दोनों पारियां बेहद धीमी थीं। इसके बाद एशिया कप में भी धोनी कुछ खास नहीं कर सके और उनकी खराब फॉर्म जारी रही।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2R8GuAw
No comments:
Post a Comment