भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के जुझारू प्रदर्शन के दम पर दूसरा वनडे टाई रहने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को तीसरे मैच में जीत दर्ज करामे के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और ऐसे में टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था जबकि विशाखापट्नम में दूसरा वनडे वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर टाई करा लिया था।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2z8i7eW
No comments:
Post a Comment