पुणे। भारतीय कप्तान विराट कोहली (107) की शतकीय पारी के बावजूद शनिवार को यहां खेले गये तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली। अपने दोनों बेस्ट गेंदबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम के लिए बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज खासा प्रदर्शन नहीं कर सका। वहीं वेस्टइंडीज के लिए उसके मध्यक्रम से लेकर पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खासकर मैन ऑफ द मैच बने एश्ले नर्स ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। एश्ले नर्स ने पहले बल्ले से एशले नर्स 40 रनों की ताबड़तोड़ विस्फोटक पारी खेली फिर उन्होंने गेंद से दो विकेट भी लिए और काफी किफायती गेंदबाजी की। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Pqxj0P
No comments:
Post a Comment