भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच को 8 विकेट से आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत अब पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा और दोनों ने शानदार शतक लगाए। मैच के बाद कोहली ने अपने करियर पर बड़ा बयान दिया और कहा कि उनका करियर अब कुछ सालों का ही बचा है। कोहली ने कहा, 'मेरे करियर के अब कुछ ही साल बाकी रह गए हैं और ऐसे में मैं इस खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। देश के लिए खेलना गर्व और इज्जत की बात होती है।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Sa7UqG
No comments:
Post a Comment