भारतीय टीम जब शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी निगाहें मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी। दरअसल वेस्टइंडीज के जुझारू प्रदर्शन के दम पर दूसरा वनडे टाई रहने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम कल तीसरे मैच में उतरेगी तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन के जरिये उसका इरादा बढत दुगुनी करने का होगा। भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया जबकि विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर टाई करा लिया।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2OTzWsV
No comments:
Post a Comment