Reality Of Sports: विराट कोहली के देशप्रेम ने जीता हर किसी का दिल, कहा- देश के लिए खेलना कोई एहसान नहीं

Friday, 26 October 2018

विराट कोहली के देशप्रेम ने जीता हर किसी का दिल, कहा- देश के लिए खेलना कोई एहसान नहीं

विराट कोहली ने विशाखापट्नम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में सबसे तेज 10,000 वनडे रन पूरे करने की उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर (259 पारी) को पीछे छोड़कर सिर्फ 205 पारियों में ही ये कीर्तिमान रच डाला। हालांकि कप्तान विराट कोहली खुद को किसी बड़ी चीज का हकदार नहीं मानते हैं। कोहली का कहना है कि वो अब भी हर रन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेंगे। बीसीसीआई टीवी को दिए बयान में कोहली ने कहा, "10 साल तक खेलने के बाद भी मैं खुद को किसी बड़ी चीज का हकदार नहीं मानता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिए खेलते हुए आपको हर रन के लिए फिर भी कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि कई और लोग हैं, जो बेहद उत्सुकता से अपने देश के प्रतिनिधित्व का इंतजार कर रहे हैं।"

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2z5RkQb

No comments:

Post a Comment

कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट कोहली की कर ली बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में किसी द्विपक्षी...