नई दिल्ली। शुभमान गिल ने सही समय पर शतक जड़कर भारत सी को बृहस्पतिवार को यहां भारत ए पर छह विकेट से जीत दिलाकर देवधर ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। अंडर-19 स्टार गिल ने तीन चयनकर्ताओं की मौजूदगी में 111 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर दिखाया कि आखिर उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सितारा क्यों कहा जा रहा है। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाये। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PiC4tu
No comments:
Post a Comment