सिडनी। बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान डेविड वार्नर शनिवार को एक क्लब मैच में बल्लेबाजी के बीच में ही मैदान छोड़कर भाग गए। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर रैंडविक-पीटरशेम क्लब से वेस्टर्न सबअर्ब्स के खिलाफ खेल रहे थे। वह जब 35 के निजी स्कोर पर थे तभी वह बीच पारी में से मैदान के बाहर चले गए। इसका कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के भाई जेसन ह्यूज की एक टिप्पणी थी, जो वार्नर को चुभ गई। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2O8285P
No comments:
Post a Comment