हाल ही में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। 32 साल के प्रवीण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और आखिरकार उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब रोहित शर्मा प्रवीण कुमार के संन्यास से खासा इमोश्नल नजर आए। रोहित ने ट्वीट किया और कहा, 'हमने लगभग एकसाथ ही देश के लिए खेलना शुरू किया था। साथ में खेलने के दौरान हमने काफी मस्ती, हंसी-मजाक की और अच्छी क्रिकेट खेली। सीबी सीरीज के दूसरे फाइनल में मैं उनके खतरनाक स्पेल को कभी नहीं भूल सकता। उनका वो गेंदबाजी स्पेल जादूई था। मेरे दोस्त, भाई और टीम के साथी खिलाड़ी को भविष्य की शुभकामनाएं।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2q4Oqad
No comments:
Post a Comment